Sikkim Assembly Election 2024: नामची-सिंघीथांग सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, चामलिंग को टक्कर देने मैदान में उतरी कृष्णा कुमारी

Sikkim Assembly Election 2024: नामची-सिंघीथांग सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, चामलिंग को टक्कर देने मैदान में उतरी कृष्णा कुमारी

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग आगामी चुनाव में दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इस बार सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला नामची-सिंघीथांग सीट पर होगा। नामची-सिंघीथांग सीट पर सीएम तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय पूर्व सीएम पवन चामलिंग को टक्कर दे रही हैं। राज्य में 32 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से नामची - सिंघीथांग विधानसभा सीट जनरल श्रेमी के अंतर्गत आती है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से SDF प्रत्याशी पवन कुमार चामलिंग ने जीत दर्ज की थी।

आपको बता दें कि सिक्किम में करीब 50 फीसदी महिला मतदाता हैं। वहीं इस बार सिक्किम विधानसभा मैदान में 146 उम्मीदवारों में से 12 महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान हैं। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनाव में 15 महिलाएं चुनावी मैदान में उतरी थीं। वर्तमान समय में सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की सरकार है। राज्य में 12 सीटें रिजर्व हैं। इनमें से सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला नामची-सिंघीथांग सीट पर है।

नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट 

नामची-सिंघीथांग विधानसभा सीट से निवर्तमान सीएम प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी राय विपक्षी एसडीएफ के अध्यक्ष और पांच बार के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को टक्कर दे रही हैं। चामलिंग सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट के संस्थापक अध्यक्ष हैं। उन्होंने 2019 से 2019 तक सिक्किम विधान सभा में विपक्ष के नेता के रूप में भी कार्य किया है। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इस सीट से जीत दर्ज की थी।

कृष्णा कुमारी राय

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की पत्नी कृष्णा कुमारी पूर्व स्कूल शिक्षिका होने के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में सक्रिय रहती हैं। पिछले एक साल में कृष्णा कुमारी को कई सरकारी और एसकेएम कार्यक्रमों में गोले के साथ देखा गया था। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक नामची सीट के लिए पार्टी एक हाई प्रोफाइल चेहरे की तलाश कर रही थी। वहीं यह तलाश कृष्णा कुमारी पर जाकर खत्म हुई। ऐसे में यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या कृष्णा कुमारी को जनता का साथ मिलेगा।

Leave a Reply

Required fields are marked *